दिवाली पूजा के 5 खास नियम, जो घर में लाते हैं सुख-समृद्धि

Diwali Pujan Vidhi: दिवाली का नाम सुनते ही मन में रोशनी, मिठाइयाँ और परिवार का ख्याल आता है| हम सब इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं|

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पूजा से जुड़ी कुछ ऐसी ‘खास बातें’ भी हैं, जिन पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता? ये छोटी-छोटी लेकिन बहुत असरदार विधियाँ आपकी पूजा को और भी फलदायी बना सकती हैं और घर में सुख-समृद्धि ला सकती हैं|

चलिए, इस दिवाली इन 5 विशेष नियमों के बारे में एक-एक करके जानते हैं-

Read Also:

1. लक्ष्मी जी के साथ विष्णु जी की पूजा क्यों है जरूरी?

हम सब दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं| लेकिन शास्त्रों के अनुसार, माँ लक्ष्मी की पूजा उनके पति भगवान विष्णु के बिना अधूरी मानी जाती है. कहते हैं, जहाँ विष्णु जी का वास होता है, माँ लक्ष्मी वहीं स्थायी रूप से रहती हैं.

कैसे करें पूजा?

इसका एक बहुत आसान तरीका है –

  1. एक सुपारी (betel nut) लें
  2. उस पर कलावा लपेटें और उसे फूलों के साथ पूजा की चौकी पर रख दें.
  3. इस सुपारी को भगवान विष्णु का प्रतीक मानकर उनकी पूजा करें |यह बहुत सरल लेकिन बहुत प्रभावशाली तरीका है|

2. माँ लक्ष्मी को सबसे प्यारी हैं, ये 3 चीज़ें-

पूजा में 3 खास चीज़ें रखने से माँ लक्ष्मी जल्दी आकर्षित होती हैं और घर में धन टिका रहता है. ये चीज़ें हैं:

  1. कौड़ियां (Cowrie shells)
  2. गोमती चक्र (Gomti Chakra)
  3. कमल गट्टे (Lotus seeds)

इन्हें पूजा में देवी को चढ़ाएं| बाद में आप इनकी एक ‘धन पोटली’ बनाकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख सकते हैं|

एक खास बात: आपको हर साल नई कौड़ियां या गोमती चक्र खरीदने की जरूरत नहीं है| आप पिछली दिवाली वाली वस्तुओं को ही शुद्ध जल से धोकर दोबारा पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं| हाँ, अगर कमल गट्टे खराब हो गए हैं, तो उन्हें जरूर बदल दें|

3. कलश पर नारियल (श्रीफल) रखने का सही तरीका

दिवाली पर कलश स्थापना बहुत शुभ होती है| हम में से ज्यादातर लोग कलश के ऊपर एक नारियल (श्रीफल) रखते हैं| लेकिन इसे रखने का एक खास तरीका है जो बहुत कम लोग जानते हैं.

  1. नारियल को कभी भी ‘खड़ा’ करके न रखें|उसे हमेशा ‘लेटा’ कर रखना चाहिए.
  2. नारियल का नुकीला हिस्सा आपकी तरफ (पूजा करने वाले की तरफ) नहीं होना चाहिए| वह दीवार या भगवान की मूर्ति की ओर होना चाहिए|
  3. नारियल का वह हिस्सा जो पेड़ से जुड़ा होता है (मोटा वाला), वह आपकी तरफ होना चाहिए|

माना जाता है कि ऐसा करने से हम दिव्य ऊर्जा को सही ढंग से ग्रहण कर पाते हैं|

4. झाड़ू की पूजा

यह बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन दिवाली की रात झाड़ू की पूजा का बड़ा महत्व है| अगर आप धनतेरस पर झाड़ू पूजा नहीं कर पाए, तो दिवाली पर कर सकते हैं|

माना जाता है कि झाड़ू माँ लक्ष्मी का ही एक रूप है, क्योंकि यही हमारे घर से गरीबी (दरिद्रता) और नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालती है.

ध्यान रखें:

  • पूजा के लिए केवल प्राकृतिक झाड़ू (जैसे सींक, फूल या नारियल वाली) का ही इस्तेमाल करें| प्लास्टिक के झाड़ू या ब्रश की पूजा नहीं की जाती|
  • झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें और दिवाली की रात उसके पास एक दीया जरूर जलाएं|

5. दीये सिर्फ घर में नहीं, इन 5 खास जगहों पर भी जलाएं

दिवाली पर दीये जलाना सिर्फ सजावट नहीं है| सही जगहों पर दीये जलाने से घर में बरकत आती है और हर तरह की बाधा दूर होती है| घर के हर कोने (बाथरूम/टॉयलेट छोड़कर) में तो दीया रखें ही, लेकिन इन खास जगहों को न भूलें

  1. पूजा घर में: माँ लक्ष्मी के सामने पांच मुख्य दीये|
  2. तिजोरी के पास: जहाँ आप पैसा रखते हैं, वहाँ सावधानी से एक दीया|
  3. घर के कूड़े के पास: जी हां, जहाँ आप घर का कचरा इकट्ठा करते हैं, वहाँ एक दीया रखना जरूरी है|
  4. चौराहे पर: घर के पास किसी चौराहे पर एक दीया रखें|
  5. पितरों के नाम का: एक दीया दक्षिण दिशा (South) की ओर जलाएं. यह हमारे पूर्वजों (पितरों) के लिए होता है|
  6. पवित्र पौधे और मंदिर: घर में तुलसी, या पास के किसी पीपल के पेड़ या मंदिर में भी दीये रखें|

इस दिवाली, पूजा को बनाएं और भी खास

ये छोटे-छोटे नियम आपकी दिवाली पूजा को सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक गहरा और फलदायी अनुभव बना सकते हैं. इस दिवाली, इन परंपराओं को अपनाएं और माँ लक्ष्मी का खास आशीर्वाद पाएं|

Leave a Comment